Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शरद यादव का नीतीश पर हमला, कहा- निकालते-निकालते थक जाओगे

हमें फॉलो करें शरद यादव का नीतीश पर हमला, कहा- निकालते-निकालते थक जाओगे
दरभंगा , शनिवार, 12 अगस्त 2017 (10:40 IST)
दरभंगा। जदयू के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर उन पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि इस समय बिहार में दो जनता दल है, एक सरकारी जनता दल और दूसरा आम जनता का जनता दल। उन्होंने पार्टी को चुनौती देते कहा कि कितने को निकालोगे। निकालते-निकालते थक जाओगे, उम्र खत्म हो जाएगी लेकिन जनता अपना पुरुषार्थ दिखा कर फिर लड़ेगी।
 
यादव ने यहां आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में वर्तमान समय को अपने राजनीतिक जीवन का चुनौतीपूर्ण समय बताया और कहा कि अब तो यह देखना है कि मंजिल किसे मिलती है।
 
शरद का इशारा नीतीश कुमार और उनके साथ देने वाले लोगों के लिए 'सरकारी जनता दल' जबकि उनके साथ चल रहे लोगों को 'जनता का जनता दल' की तरफ था। उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है और देखना है मंजिल किसे मिलती है।
 
सांसद ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यक्रम में शामिल होने से पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोका जा रहा है और उन्हें पार्टी से निकालने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पार्टी को चुनौती देते कहा कि कितने को निकालोगे। निकालते-निकालते थक जाओगे, उम्र खत्म हो जाएगी लेकिन जनता अपना पुरुषार्थ दिखा कर फिर लड़ेगी।
 
उन्होंने इस तरह की धमकी देने वाले नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा, 'मैं महागठबंधन से पार्टी के अलग होने  के फैसले से दुखी हूं और इस मुद्दे पर अकेले ही जनता के पास जाऊंगा।' (वार्ता) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोरखपुर में मासूमों की मौत पर बवाल, ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचे अस्पताल