Publish Date: Sat, 17 Dec 2016 (10:10 IST)
Updated Date: Sat, 17 Dec 2016 (11:24 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता की लम्बे समय तक सहयोगी रही वी.एन शशिकला ने अन्नाद्रमुक की बागडोर संभालने के पार्टी कार्यकर्ताओं के आग्रह को अभी स्वीकार नहीं किया है।
पार्टी के शीर्ष नेताओं की यहां पोइस गार्डन आवास पर शुक्रवार को हुई बैठक में सुश्री शशिकला से अन्नाद्रमुक महासचिव बनने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम, लोकसभा उपाध्यक्ष एम.थम्बीदुरई,पूर्व मंत्री के.ए.सेंगोत्ताइयान और अन्य ने सुश्री शशिकला से मिलकर उनके पार्टी की बागडोर अपने हाथ में लेने का आग्रह किया है।
रिपोर्टों के अनुसार राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के सभी विधायक जल्द ही सुश्री शशिकला से मिलकर पार्टी का नेतृत्व करने का आग्रह करेंगे। पिछले कुछ दिनों से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सुश्री शशिकला से पार्टी का नेतृत्व करने आग्रह कर रहे है। (वार्ता)