Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BJP के ट्रोल पर शत्रुघ्न सिन्हा का निशाना, रोजगार केवल वॉर रूम में मिल सकता है

हमें फॉलो करें BJP के ट्रोल पर शत्रुघ्न सिन्हा का निशाना, रोजगार केवल वॉर रूम में मिल सकता है
, गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (07:56 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को कहा कि अगर महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण जैसे महान नेता बुधवार को होते तो पता नहीं भाजपा के 'ट्रोल' उनके साथ क्या करते?
 
उन्होंने यह भी कहा कि देशहित में सच्चाई का साथ देने वाले किसी को भी निशाना बनाना 'ट्रोल्स' के लिए कोई बड़ी बात नहीं बल्कि 'बिजनेस' है। पूर्व भाजपा नेता की टिप्पणी दीपिका पादुकोण के जवाहरलाल नेहरू दौरे के बाद सोशल मीडिया में हुई उनकी 'ट्रोलिंग' के बाद आई है।
सिन्हा ने भाजपा का नाम लिए बिना आलोचना करते हुए कहा कि जिस समय देश में रोजगार की कमी महसूस की जा रही है, तब रोजगार केवल भाजपा के 'वॉर रूम' में ही मिल सकता है।
 
उन्होंने कहा कि सौभाग्य से गांधीजी और जयप्रकाश नारायण हमारे बीच नहीं हैं। पता नहीं, ट्रोल्स ने उनके साथ क्या किया होता? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का वॉर रूम और और उसके ट्रोल सच के साथ और देशहित में खड़े होने वालों को 'राष्ट्रविरोधी' के रूप में देखते हैं।
 
उन्होंने कहा कि ट्रोल खुद राष्ट्रविरोधी चीजें करते हैं लेकिन दूसरों को राष्ट्रविरोधी बताते हैं। उनके लिए न तो यह बड़ी चीज है, न बुरी। वे अपने बिजनेस के लिए यह सब करते हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली के पड़पड़गंज इंडस्ट्री एरिया में लगी आग, 1 की मौत