Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिवपाल सिंह यादव बोले, कैराना से नहीं हुआ पलायन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shivpal Singh Yadav
लखनऊ , शुक्रवार, 17 जून 2016 (14:52 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भाजपा पर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर साम्प्रदायिक माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए आज दावा किया कि शामली के कैराना से कोई पलायन नहीं हुआ है और कहा कि वह हालात की निष्पक्ष जांच के लिए संतों से मदद मांगेगी।
 
प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री और सत्तारूढ़ सपा के मुख्य प्रान्तीय प्रवक्ता शिवपाल सिंह यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कैराना में भाजपा के लोग रोज पलायन-पलायन की बात करते हैं। पलायन कहीं नहीं हो रहा है। हमारे पास अभिसूचना समेत सभी रिपोर्ट हैं।
 
उन्होंने भाजपा सांसद हुकुम सिंह और मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी विधायक संगीत सोम का नाम लेते हुए कहा कि जाली नोटों से लेकर जमीन कब्जे तक हर गैरकानूनी काम करने वाले कुछ नेता आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दंगा कराकर वोट हासिल करने की फिराक में हैं, लेकिन सपा सरकार ऐसा होने नहीं देगी।
 
यादव ने कहा कि हम मीडिया के माध्यम से पांच संतों आचार्य प्रमोद कृष्णम, स्वामी कल्याण, नारायणा गिरि, स्वामी चिन्मयानन्द और स्वामी चक्रपाणि से निवेदन कर रहे हैं कि वे कैराना जाएं और स्थिति की जांच कर सही बात सामने रखें। ये बड़े संत हैं। अभी तक तो पार्टी के लोग जा रहे थे। हम संतों से निवेदन कर रहे हैं। वे बिल्कुल सही रिपोर्ट देंगे।
 
मालूम हो कि भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कैराना से हिन्दू परिवारों के पलायन का आरोप लगाते हुए कथित रूप से पलायन करने वाले परिवारों की सूची जारी की थी। इस बारे में पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा सिंह पर चुनावी ध्रुवीकरण की कोशिश के आरोप सम्बन्धी रिपोर्ट लीक होने के बाद सिंह ने कांधला से भी पलायन की बात कही थी।
 
भाजपा इस मामले को लेकर पूरी राजनीतिक मुहिम छेड़ चुकी है। हाल में इलाहाबाद में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।
 
यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि सद्भाव कायम रहे और सही स्थिति का पता चले। दरअसल, अब चुनाव आ रहा है, इसलिये माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। अगर कहीं पर दंगा करने की कोशिश की जाएगी तो आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चाहे संगीत सोम हों या फिर कोई और। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहना था मिस यूनिवर्स का ताज, कर रही है पोर्न फिल्म में काम