Publish Date: Thu, 28 Jul 2016 (09:40 IST)
Updated Date: Thu, 28 Jul 2016 (09:44 IST)
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के कुर्रा क्षेत्र में गुरुवार सुबह मात्र 15 रुपए के विवाद को लेकर एक दुकानदार ने मजदूर नट दम्पति की कुल्हाड़ी मारकर करके हत्या कर दी।
पुलिस सू्त्रों ने बताया कि कुर्रा इलाके के लखनीपुर गांव में नट भारत सिंह (45) और उसकी पत्नी ममता (40) अशोक मिश्रा की परचून की दुकान पर सामान लेने गए थे। मात्र 15 रुपए को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दुकानदार ने दोनों पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद दुकानदार फरार हो गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस फरार हत्यारे की तलाश कर रही है। (वार्ता)