Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राधा स्वामी पंथ के प्रमुख गुरिंदर सिंह अस्वस्थ, सिंगापुर ले जाया गया

Advertiesment
Regional News
अमृतसर। राधा स्वामी पंथ के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लन को डॉक्टरों की सलाह पर चिकित्सा जांच के लिए आज सिंगापुर ले जाया गया।
 
ब्यास मुख्यालय वाले इस पंथ के एक अधिकारी ने कहा कि फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के डाक्टरों की एक टीम की सलाह पर ढिल्लन को संपूर्ण चिकित्सा जांच के लिए विमान से सिंगापुर ले जाया गया।
 
ढिल्लन उदर रोग से पीड़ित हैं, लेकिन सिंगापुर में एक अस्पताल के डाक्टरों की सलाह के बगैर वह कोई दवा नहीं ले सके। दो साल पहले गले का कैंसर होने का पता चलने के बाद उनका उस अस्पताल से नियमित इलाज चल रहा है।
 
ढिल्लन को सिंगापुर ले जाए जाने के बाद अमृतसर से करीब 45 किलोमीटर दूर इस पंथ के ब्यास मुख्यालय में दो दिवसीय धार्मिक सम्मेलन रद्द कर दिया गया। डेरा राधा स्वामी के देशभर में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कीर्ति आजाद : प्रोफाइल