Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 26 April 2025
webdunia

हिमाचल में होगी भारी बारिश, बर्फबारी के आसार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Himachal Pradesh
शिमला , रविवार, 10 दिसंबर 2017 (09:56 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले सप्ताह कुछ हिस्से में भारी बारिश और बर्फबारी से तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।
 
स्थानीय मौसम विभाग ने कहा कि 11 से 12 दिसंबर के बीच भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है और 15 दिसंबर तक नम मौसम बने रहने के आसार हैं।
 
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से 11 और 12 दिसंबर को राज्य के कई जगहों पर बारिश हो सकती है। बहरहाल, क्षेत्र में शुष्क मौसम बना हुआ है जबकि मध्यम और ऊंची पहाड़ियों पर ठंडी हवाएं चलती रही।
 
न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन कई जगहों पर अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फर्जी खबर देख भड़के ट्रंप, रिपोर्टर ने मांगी माफी