Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेना के जवान की गोली मारकर हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bhagalpur
भागलपुर , गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (12:04 IST)
भागलपुर। बिहार में पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के भागलपुर-किऊल रेल खंड के सुलतानगंज और बरियारपुर स्टेशन के बीच अपराधियों ने बुधवार देर रात ट्रेन में सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
रेलवे पुलिस के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि भागलपुर से जमालपुर जा रही ट्रेन में सवार सेना के जवान उमेश साह की सुल्तानगंज और बरियारपुर स्टेशन के बीच अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
 
सूत्रों ने बताया कि मृतक जवान मुंगेर का निवासी था और वह छुट्टी में अपने घर जा रहा था। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संयुक्त राष्ट्र में पाक ने फिर छेड़ा कश्मीर राग