Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एम्स चारदीवारी मामला : आप विधायक सोमनाथ भारती गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Regional News in New Delhi
, गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 (19:26 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को एम्स की चारदीवारी गिराने के लिए भीड़ को उकसाने और सुरक्षा अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
भारती की गिरफ्तारी के साथ ही पिछले 24 घंटे में दिल्ली पुलिस ने पार्टी के दूसरे विधायक को गिरफ्तार किया है। मालवीय नगर की एक पुलिस टीम ने दोपहर में भारती को गिरफ्तार किया और उन्हें हौजखास थाने लाया गया, जहां पर 11 सितंबर को उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था।
 
दक्षिण दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें हौजखास थाने लाया गया है और बाद में गुरुवार को उन्हें एक अदालत में पेश किया जाएगा। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आप विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्ला खान को बुधवार को यौन उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तार किया था। 
 
विधायक के खिलाफ उनके साले की पत्नी ने आरोप लगाया है। भारती के खिलाफ एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरएस रावत ने एक मामला दर्ज कराया था।
 
पुलिस ने दर्ज अपनी शिकायत में रावत ने आरोप लगाया था कि भारती ने एम्स संपत्ति के अंदर अनधिकृत व्यक्तियों को पहुंच देने के लिए गौतम नगर नल्लाह में जेसीबी से अस्पताल के घेरे को नुकसान पहुंचाने के लिए भीड़ को उकसाया और सुरक्षा कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुनिया के सबसे खतरनाक देशों की सूची में 5वें स्थान पर पाकिस्तान