Publish Date: Fri, 19 May 2017 (07:35 IST)
Updated Date: Fri, 19 May 2017 (07:37 IST)
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की एक अदालत ने नाबालिग बेटे की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह नरबलि का मामला था।
सरकारी वकील अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष अदालत के न्यायाधीश मनीष कुमार नायडू ने रणविजय भारती को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने भगवानपुर गांव के निवासी भारती पर 5,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया।
श्रीवास्तव ने कहा कि भारती ने अपने परिवार की भलाई के लिए नर बलि देते हुए अपने 14 साल के बेटे चंदन का सिर काट दिया था। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Fri, 19 May 2017 (07:35 IST)
Updated Date: Fri, 19 May 2017 (07:37 IST)