Publish Date: Wed, 25 Oct 2017 (12:03 IST)
Updated Date: Wed, 25 Oct 2017 (12:05 IST)
श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया सूचना के बाद बुधवार को जिले के कई गांवों की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया गया।
पुलिस ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त बलों ने जिले के कम से कम आठ गांव की घेराबंदी की। दक्षिण कश्मीर में हालिया आतंकवादी हमलों के मद्देनजर बड़े स्तर पर ये तलाश अभियान शुरू किए गए हैं। (भाषा)