Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मानसून ओडिशा में आगे बढ़ा, भारी बारिश की संभावना

Advertiesment
हमें फॉलो करें मानसून ओडिशा में आगे बढ़ा, भारी बारिश की संभावना
भुवनेश्वर , शुक्रवार, 19 जून 2015 (16:51 IST)
भुवनेश्वर। दक्षिण-पश्चिमी मानसून ओडिशा में और आगे बढ़ गया है जिससे राज्य में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग भुवनेश्वर के प्रभारी निदेशक एके मांझी ने बताया कि पश्चिम-मध्य और निकटवर्ती उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्रप्रदेश के तट पर अगले 24 घंटे के दौरान दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने इस कारण ओडिशा के अधिकांश स्थानों पर बारिश होने और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।

विभाग ने मछुआरों को इस दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi