Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बलिया में सपा नेता की गोली मारकर हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें SP leader killed
बलिया , रविवार, 3 जून 2018 (13:42 IST)
बलिया। बलिया जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
 
पुलिस अधीक्षक एस.पी. गांगुली ने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव के पास टीएस बांध पर आज तड़के स्थानीय सपा नेता मनोज सिंह (46) का लहूलुहान शव मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। मनोज बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के पुरास गांव का रहने वाला था। 
 
उन्होंने बताया कि मनोज कल दोपहर अपने घर से निकला था। हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। 
 
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने हत्याकांड पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुद्ध पर्यावरण की चाह है लेकिन करते क्या हैं इसके लिए