Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी के ठिकानों पर IT की रेड

Advertiesment
हमें फॉलो करें Maharashtra
लखनऊ/वाराणसी , शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (00:13 IST)
IT Raid  : आयकर विभाग ने महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (SP) विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) और उनसे जुड़े कुछ व्यक्तियों के खिलाफ कथित बेनामी संपत्ति की जांच के सिलसिले में गुरुवार को उत्तरप्रदेश के वाराणसी में कई स्थानों पर छापेमारी की। 
 
सूत्रों ने बताया कि लखनऊ स्थित आयकर महानिदेशालय से संबद्ध आयकर विभाग के दलों ने तलाशी अभियान के तहत वाराणसी और मुंबई में कम से कम नौ परिसरों पर छापे मारे।
 
सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने कई कंप्यूटर हार्डवेयर, दस्तावेज़ जब्त किए और कुछ कथित 'बेनामीदारों' के बयान दर्ज किए। आयकर विभाग को संदेह है कि उनके पास आजमी की कथित बेनामी संपत्ति है।
 
आजमी (68) मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर सीट से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मणिपुर में हवाई अभियान चलाकर अफीम के अवैध बागानों को नष्ट करेगी वायुसेना