Publish Date: Wed, 15 Jun 2016 (07:49 IST)
Updated Date: Wed, 15 Jun 2016 (07:52 IST)
सिलीगुड़ी। बेंगलूरू से आ रहे स्पाइस जेट के एक विमान के यात्री और चालक दल के सदस्य उस वक्त बाल-बाल बच गए जब मंगलवार को बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान का टायर फट गया।
हवाई अड्डा निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि विमान कोलकाता से आ रहा था और अपराह्न दो बजकर 19 मिनट पर उतरने के दौरान उसके टायर के फटने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि विमान के सभी 198 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। (भाषा)