Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खिड़की में दरार आने पर मुंबई वापस लौटा SpiceJet का विमान

Advertiesment
हमें फॉलो करें खिड़की में दरार आने पर मुंबई वापस लौटा SpiceJet का विमान
, रविवार, 29 मई 2022 (00:29 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान की खिड़की में दरार पड़ने के बारे में जानकारी मिलने पर उसे वापस मुंबई ले जाया गया। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

विमान कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, 28 मई को स्पाइसजेट के बोइंग 737 विमान को मुंबई से गोरखपुर जाना था। उड़ान के दौरान विमान की खिड़की में दरार के बारे में पता चला।

प्रवक्ता ने कहा कि पायलट ने विमान को वापस मुंबई ले जाने का फैसला किया। इस बारे में हवाई यातायात नियंत्रक को जानकारी दी गई और विमान को सुरक्षित तरीके से मुंबई हवाई अड्डे पर उतार दिया।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नाइजीरिया में चर्च में भगदड़, 31 लोगों की मौत, कई घायल