Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीलंकाई नौसेना का भारतीय मछुआरों की नाव पर हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Srilankan Navy
रामेश्वरम , मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 (12:54 IST)
रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने विवादित कचाथीवू द्वीप के पास सोमवार रात कई भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर हमले किए, मछली पकड़ने वाले जाल नष्ट कर दिए तथा मछुआरों को वहां से भागने के लिए बाध्य किया।
 
हमले के बाद मंगलवार सुबह यहां लौटे मछुआरों ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने उनकी नावों पर पथराव किया और लगभग एक दर्जन नावों में मछली पकड़ने वाले जाल नष्ट कर दिए। उन्होंने बताया कि नौसेना ने मछुआरों को भी निशाना बनाया जिसके कारण उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। 
 
श्रीलंकाई नौसेना के हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है लेकिन मछुआरों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तरी दिल्ली में विस्फोट, एक की मौत