Publish Date: Mon, 24 Oct 2016 (15:03 IST)
Updated Date: Mon, 24 Oct 2016 (15:08 IST)
श्रीनगर। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में सेना के जवानों ने आतंकवाद विरोधी एक अभियान शुरू किया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और उसके गुट का पता लगाया जा रहा है तथा घटनास्थल से एक हथियार बरामद किया गया है। अंतिम खबर लिखे जाने तक अभियान जारी था। (भाषा)