Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नागपुर में भाजपा के कार्यक्रम में भगदड़, 1 महिला की मौत, श्रमिकों को बांटे जा रहे थे बर्तन

हमें फॉलो करें नागपुर में भाजपा के कार्यक्रम में भगदड़, 1 महिला की मौत, श्रमिकों को बांटे जा रहे थे बर्तन
नागपुर (महाराष्ट्र) , रविवार, 10 मार्च 2024 (12:37 IST)
Stampede at BJP programme in Nagpur : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे रेश्मिबाग में भाजपा की नागपुर इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हुई।
 
आयोजन में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए : सक्करदरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे रेश्मिबाग में भाजपा की नागपुर इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हुई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में निर्माण श्रमिकों को बर्तन बांटे जा रहे थे और आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।
दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज : पुलिस अधिकारी ने बताया कि भगदड़ में मनु तुलसीराम राजपूत गिर गई, उसे एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि चार अन्य महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा में भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह का इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल