Publish Date: Fri, 19 May 2017 (07:24 IST)
Updated Date: Fri, 19 May 2017 (08:05 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के साकेत में एक सौतेले पिता ने अपनी 6 वर्षीय बेटी से बलात्कार किया जिसके बाद बच्ची एम्स में जिंदगी-मौत से जूझ रही है। हरियाणा के रोहतक जिले में हाल में इसी तरह की घटना हुई थी।
लड़की के अंदरुनी अंगों में जख्म आए हैं और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोस की महिला ने लड़की का खून बहते देखा और दिल्ली महिला आयोग को 181 नंबर पर सूचित किया। आयोग ने अपनी टीम भेजी और पुलिस को भी सूचित किया।
डीसीडब्ल्यू ने बयान जारी कर कहा कि जब हमारी टीम नाबालिग के घर पहुंची तो लड़की को दर्द से कराहते हुए और खून से लथपथ देखा। इस बीच पुलिस भी पहुंची और लड़की, उसके परिजन और डीसीडब्ल्यू को सूचित करने वाली महिला को थाने लेकर गई। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Fri, 19 May 2017 (07:24 IST)
Updated Date: Fri, 19 May 2017 (08:05 IST)