Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गाजीपुर में पीएम मोदी की रैली के बाद पुलिसकर्मियों पर पथराव, सिपाही की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें ghazipur
लखनऊ , शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (21:21 IST)
लखनऊ। गाजीपुर जिले में प्रधानमंत्री की रैली के बाद लौट रहे वाहनों पर शनिवार को एक स्थानीय पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। इस पथराव में एक पुलिस सिपाही की मौत हो गई।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृत सिपाही के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, एक परिजन को नौकरी तथा असाधारण पेंशन दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
 
गाजीपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कारण राष्ट्रीय निषाद पार्टी के कार्यकर्ता शहर में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे थे, जिनको पुलिस प्रशासन ने रोक रखा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब प्रधानमंत्री शहर से चले गये तब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में कई जगहों पर जाम लगा दिया और रैली से लौट रहे वाहनों पर पथराव करने लगे। 
 
webdunia
इस जाम को खुलवाने में जिले के थाना करीमुद्दीन पुर में पदस्थ सिपाही सुरेश वत्स (48) भी लगे हुए थे। पथराव में एक पत्थर सुरेश के सिर में भी लग गया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए ऐसा क्या हुआ की 24 घंटे के अंदर दो बार कानपुर आई हाई स्पीड T-18 ट्रेन