Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

12वीं के छात्र ने स्‍कूल में महिला प्रिंसिपल को गोली मारी, हालत गंभीर

Advertiesment
हमें फॉलो करें 12वीं के छात्र ने स्‍कूल में महिला प्रिंसिपल को गोली मारी, हालत गंभीर
नई दिल्ली , शनिवार, 20 जनवरी 2018 (14:57 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा के यमुनानगर शहर में 12वीं की एक छात्र ने शनिवार को महिला प्रिंसिपल को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक प्रिंसिपल को तीन गोलियां लगी हैं, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
घटना शहर की थापर कॉलोनी स्थित विवेकानंद स्कूल की है। अचानक हुई गोलीबारी की घटना से स्‍कूल में हड़कंप मच गया। प्रिंसिपल को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता हैं कि स्‍कूल की प्रिंसिपल रीतू छाबड़ा को 12वीं के एक छात्र ने अपने पिता की लायसेंसी पिस्तौल से गोली मारी है।
 
हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। यह भी कहा जा रहा है कि छात्र प्रिंसिपल की डांट से नाराज था।  जिस समय यह घटना हुई उस समय स्कूल में टीचर-पेरेंट्स मीटिंग चल रही थी। छात्र ने चार गोलियां चलाईं जिनमें से तीन प्रिंसिपल को लगीं। गोली मारने के बाद आरोपी छात्र भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई की। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शर्मनाक, सात माह की गर्भवती से सामूहिक बलात्कार