Publish Date: Sat, 11 Nov 2023 (09:03 IST)
Updated Date: Sat, 11 Nov 2023 (09:08 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका दक्षिण में एक सहपाठी छात्रा से बात करने पर 12वीं कक्षा के एक छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उसकी उंगली काटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी छात्र भी उसी स्कूल में पढ़ाई कर चुका है। यह घटना 21 अक्टूबर को हुई।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित इतना डरा हुआ था कि उसने अपने माता-पिता को हमले के बारे में नहीं बताया और दावा किया कि मोटरसाइकल की चेन से उसकी उंगली कट गई थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित छात्र ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta