Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिजोरम में राजमार्ग पर अनिश्चितकालीन नाकाबंदी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mizoram Highway
, मंगलवार, 6 जून 2017 (11:57 IST)
एजल। मिजोरम-असम सीमावर्ती जिले कोलाबिस में गैर सरकारी संगठनों के समूह और छात्र संघों ने आज सुबह पांच बजे से मिजोरम की जीवनरेखा कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-54 पर अनिश्चितकालीन नाकेबंदी शुरू कर दी।
 
ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने कहा कि उसने कोलासिब जिले के लोगों के लिए यह कदम उठाया है, क्योंकि लोग प्रतिस्थापन नियुक्ति किए बगैर जिला अस्पताल के सर्जन के तबादले का विरोध कर रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि 450 किलोमीटर लंबा यह राष्ट्रीय राजमार्ग असम और मिजोरम को जोड़ता है। अगर यह नाकेबंदी ज्यादा लंबी चली, तो जरूरी चीजों की आपूर्ति बाधित हो सकती है।
 
सत्ताधारी कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि जिला अस्पताल में पहले से ही एक अन्य सर्जन भी है और नाकेबंदी अनावश्यक है।
 
स्वास्थ्य मंत्री लाल तंजारा ने बताया कि राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 26 चिकित्सकों की भर्ती के बाद चिकित्सकों की कमी की समस्या हल हो जाएगी। चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवसेना ने चेताया, यह होगा भाजपा की तबाही का कारण...