Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में करोड़पति कारोबारी की पत्नी ने की आत्महत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें Suicide
नई दिल्ली , रविवार, 27 मार्च 2016 (17:46 IST)
नई दिल्ली। 25-26 मार्च की दरमियान रात दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी के ए ब्लॉक में रहने वाली एक 25 साल की युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रियंका कपूर नाम की इस युवती की लाश अपने कमरे में पंखे से लटकी मिली थी। 
पुलिस को प्रियंका की मां के जरिए इस घटना की जानकारी मिली। जब लाश मिली तब घर में कोई नहीं था, मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को दो सुसाइड नोट भी बरामद हुए। जिससे प्रियंका की मौत की वजह साफ़ नज़र आ रही है। इस मामले में पुलिस ने नितिन चावला नामक व्‍यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
webdunia
उल्लेखनीय है कि 25 साल की प्रियंका की अप्रैल 2015 में पहली मुलाकात नितिन चावला नाम के उस शख्‍स से एक बार में हुई थी जो कि प्रियंका का पति है। नितिन दिल्ली का बड़ा बिजनेसमैन है, एक प्रोग्राम के सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई और ये मुलाकात 6 जनवरी 2016 को शादी में तब्दील हो गई।
 
पुलिस द्वारा बरामद सुसाइड नोट में प्रियंका ने लिखा है कि नितिन उसके साथ मारपीट करता था, उसने सुसाइड नोट में नितिन और उसकी मां का नाम भी लिखा है। नितिन पहले से शादीशुदा है और अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर उसने प्रियंका से शादी की थी।
 
नितिन के पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं, प्रियंका के दोस्त और परिवार का कहना है कि नितिन काफी शकी इंसान था, बीते 30 जनवरी को उसने प्रियंका की जमकर पिटाई भी की थी। जिसके बारे में प्रियंका ने अपनी मां को भी बताया था। प्रियंका को नितिन किसी से मिलने-जुलने और बातचीत भी नहीं करने देता था।
 
अंतिम बार प्रियंका की अपने घरवालों से होली पर बात हुई, उसके बाद वो किसी का फोन पिक नहीं कर रही थी। वारदात के दिन जब प्रियंका की मां उसको खाना देने गई और घर का दरवाजा नहीं खुला तब पुलिस को कॉल किया गया पर जब तक प्रियंका इस दुनिया को छोड़ चुकी थी। परिवार के लोगों के मुताबिक, वो काफी खुशमिजाज और मिलनसार थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi