Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Punjab Assembly Elections: जलालाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सुखबीर बादल

हमें फॉलो करें Punjab Assembly Elections: जलालाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सुखबीर बादल
, सोमवार, 15 मार्च 2021 (08:09 IST)
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में वे जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे।
जलालाबाद का प्रतिनिधित्व सुखबीर बादल ही करते थे, लेकिन 2019 में फिरोजपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी। बाद में उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस ने जीत ली।
 
जलालाबाद में 'पंजाब मांगदा जवाब' रैली को संबोधित करते हुए बादल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कि उसने राज्य को 'लूटा' है। उन्होंने कहा कि जलालाबाद से मैं शिअद के पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर रहा हूं- यह है सुखबीर सिंह बादल। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Farmers Protest : मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया आंदोलनकारी किसानों का समर्थन, बोले- रुकवाई राकेश टिकैत की गिरफ्‍तारी