Publish Date: Thu, 04 May 2017 (15:11 IST)
Updated Date: Thu, 04 May 2017 (15:16 IST)
बस्तर। पुलिस ने गुरुवार को उस समय एक बड़ी सफलता हासिल की जब सुकमा नक्सली हमले से जुड़े 11 संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन नक्सलियों की गिरफ्तारी सुकमा के चिकपाल और फूलबगरी गांव से हुई है। पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्ध नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। उसे शक है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी कट्टर नक्सली है। डीआईजी सुंदरराज पी. ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
उल्लेखनीय है कि चिंतागुफा के पास काला पत्थर इलाके में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हुए थे।