Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धन्य है यह महिला टीवी एंकर...

हमें फॉलो करें धन्य है यह महिला टीवी एंकर...
, शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (20:18 IST)
छत्तीसगढ़ के टीवी चैनल आईबीसी-24 की न्यूज एंकर ने गजब के साहस का परिचय दिया, जो कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अद्‍भुत है। यह अनूठा उदाहरण पेश किया न्यूज एंकर सुप्रीत कौर ने।
 
समाचार के मुताबिक शनिवार को जब सुप्रीत न्यूज पढ़ रही थीं तभी उन्हें संवाददाता से एक दुर्घटना की खबर प्राप्त हुई। संवाददाता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा में एक डस्टर कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
सुप्रीत (28) के लिए इतनी जानकारी काफी थी। उन्हें पता था कि उनके पति डस्टर कार में उसी रूट पर अपने साथियों के साथ यात्रा कर रहे थे, जहां यह दुर्घटना हुई है। नि:संदेह उन्हें यह खबर सुनकर सदमा लगा होगा, लेकिन उन्होंने समाचार पढ़ना जारी रखा। सुप्रीत ने करीब सालभर पहले ही हर्षद कवाड़े नामक व्यक्ति से विवाह किया था। वेबदुनिया इस महिला टीवी एंकर के साहस को सलाम करता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गौशाला में गायों की मौत, जांच के बाद होगी कार्रवाई : राज्यपाल