Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी स्वामी ओम ने मांगी अग्रिम जमानत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Swami Om
, गुरुवार, 9 मार्च 2017 (23:57 IST)
नई दिल्ली। बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी स्वामी ओम ने दिल्ली की एक अदालत में गुरुवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की। उन पर अपने एक सहयोगी के साथ एक महिला से छेड़खानी करने और उसे धमकाने का आरोप है।
आवेदन को कल विशेष न्यायाधीश हिमानी मल्होत्रा के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। स्वामी ओम ने राहत की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मामले में फंसाया गया है, क्योंकि वे भारतीय संस्कृति की वकालत कर रहे हैं और असामाजिक तत्व उनकी सामाजिक गतिविधि को रोकना चाहते हैं।
 
याचिकाकर्ता के वकील एपी सिंह ने कहा कि आरोपी को अगर अग्रिम जमानत दी जाती है तो उसके साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने की कोई संभावना नहीं है और वह अपनी स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करेगा।
 
आरोपी ने दावा किया कि उसके खिलाफ आरोप गलत हैं और कथित घटना के दिन उन्होंने सुरक्षा मांगने को लेकर दिल्ली पुलिस के अलग-अलग कार्यालयों में अपना दिन बिताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और उन्हें आशंका है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
 
उन्होंने दावा किया है कि उनका सह-आरोपी स्वामी संतोष आनंद से कोई संबंध नहीं है, जिन्हें अदालत ने पहले अग्रिम जमानत नहीं दी थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संतान ना होने से नाराज पत्नी ने काटा पति का गुप्तांग