Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बलात्कार पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचीं स्वाति मालीवाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें बलात्कार पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचीं स्वाति मालीवाल
, रविवार, 30 अप्रैल 2017 (23:25 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के एक अस्पताल में जाकर गाजियाबाद में बलात्कार का शिकार हुई सात वर्षीय बालिका का हालचाल लिया। पीड़िता से मिलने के बाद बात करते हुए  मालीवाल ने कहा कि मैंने जितने मामले देखे हैं, यह उनमें सबसे बुरा है। पीड़िता वेंटीलेटर पर जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

उन्होंने बलात्कारी को तुरंत गिरफ्तार करने और उसे मृत्युदंड देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार  है। उसे जल्द से ज्लद गिरफ्तार करने मौत की सजा दी जानी चाहिए। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके घटना की कड़ी निंदा की थी और जानकारी दी थी कि वह पीड़िता का हाल-चाल लेने जा रही हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल ने कुमार विश्वास को बताया छोटा भाई