Publish Date: Fri, 18 Aug 2017 (09:10 IST)
Updated Date: Fri, 18 Aug 2017 (09:14 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ रही है और प्रदेश में लखनऊ में 85 रोगियों की पुष्टि के बाद उनकी संख्या बढ़कर 1030 हो गई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लखनऊ में सर्वाधिक स्वाइन फ्लू के 619 मामले प्रकाश में आए हैं। इस बीमारी से गुरुवार को एक और मरीज की मृत्यु के बाद प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। इसके अलावा गाजियाबाद में 74 नये मामले प्रकाश में आए जबकि मेरठ में इनकी संख्या 54 है।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया लेकिन आए दिन इसके रोगियों की संख्या में बढ़ रही है। लखनऊ में कई डॉक्टर भी स्वाइन फ्लू की चपेट में हैं। (वार्ता)