Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तमिलनाडु में श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tamil Nadu
रामेश्वरम , शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (20:21 IST)
रामेश्वरम। तमिलनाडु में धनुषकोडि तट पर अरिचलमुनई के समीप भारतीय सीमा में गैरकानूनी रूप से प्रवेश करने के आरोप में पुलिस ने श्रीलंका के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि श्रीलंका में मन्नार जिला निवासी 36 वर्षीय ड्यूक पृथ्वीराज गुरुवार देर रात एक नौका के जरिए अरिचलमुनई पहुंचा। इसी दौरान वहां गश्ती पुलिस ने उसे संदिग्ध परिस्थिति में घूमते हुए देखा और उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से 2 सेलफोन और 1,000 रुपए की भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई।
 
वरिष्ठ पुलिस एवं खुफिया अधिकारियों ने उससे पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बहरहाल, आरोपी को न्यायिक हिरासत में लिया गया है तथा उसे चेन्नई स्थित पुजल केंद्रीय जेल में रखा जाएगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब दक्षेस पाकिस्तान के भविष्य के बारे में सोचे : नेपाल