Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पत्रिका के संपादक के चार वर्षीय बेटे से छेड़छाड़ की

हमें फॉलो करें पत्रिका के संपादक के चार वर्षीय बेटे से छेड़छाड़ की
नई दिल्ली , गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (23:27 IST)
नई दिल्ली। एक प्रमुख समाचार पत्रिका के सीईओ और प्रधान संपादक के चार साल के बेटे के साथ दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक कराटे प्रशिक्षक ने कथित तौर पर कई मौकों पर छेड़छाड़ की।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद चार साल के लड़के ने अपने माता-पिता को बताया कि जब वह चेंज रूम में अपने कपड़े बदल रहा था, तब आरोपी ने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपक के रूप में की गई है। वह फिलहाल फरार है।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित के परिवार से माफी मांग ली है और मामला निपट गया है। लेकिन प्राथमिकी दर्ज हो गई है इसलिए अब सिर्फ अदालत ही इस मामले को रद्द या खारिज कर सकती है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मरे और केर्बर बने 2016 के 'किंग एंड क्वीन'