Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेंगलुरु में एयरहोस्टेस के साथ छेड़छाड़ ने तूल पकड़ा

हमें फॉलो करें बेंगलुरु में एयरहोस्टेस के साथ छेड़छाड़ ने तूल पकड़ा
, सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (23:45 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में हाल ही में एक एयरहोस्टेस के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की कोशिश करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आज बताया कि यह घटना 12 फरवरी की है जब एयरहोस्टेस एचएसआर लेआउट इलाके में रात को करीब दस बजे नजदीक के एक होटल में डिनर करने के बाद अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी।
 
उन्होंने बताया कि हेलमेट पहने हुए एक मोटरसाइकिल सवार एयरहोस्टेस के पास आया और उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। इस दौरान महिला के कपड़े भी फट गए। जब दोनों महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए  जिसके बाद आरोपी भाग गया।
 
पुलिस ने बताया कि 14 फरवरी को महिला की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया और दोषी को पकड़ने के प्रयास किए  जा रहे हैं। यह घटना तब सामने आयी है जब दक्षिण भारत की एक अभिनेत्री को कोच्चि में बंधक बनाकर उसका शोषण किए  जाने का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। इसके बाद महिला सुरक्षा का मुद्दा फिर से उठने लगा है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोहम्मद सिराज का 500 रुपए से 2.6 करोड़ रुपए तक का सफर