Publish Date: Thu, 28 Jan 2021 (12:43 IST)
Updated Date: Thu, 28 Jan 2021 (12:48 IST)
जनगांव। तेलंगाना के जनगांव जिले में अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार को पूर्व पार्षद एवं तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के एक नेता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तेदेपा नेता पुली स्वामी के रूप में की गई है।
वे सुबह की सैर के लिए यहां एक आवासीय स्कूल में गए थे, उसी समय बदमाशों ने उन पर दरांती से हमला किया और मौके से फरार हो गए। स्वामी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हमले के पीछे भूमि विवाद का संदेह जताया है। इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (वार्ता)