Publish Date: Thu, 06 Jun 2019 (13:35 IST)
Updated Date: Thu, 06 Jun 2019 (13:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन के एक हिस्से पर गुरुवार को मेट्रो सेवाओं में आधे घंटे की देरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के चलते सेवाएं प्रभावित हुईं।
वॉयलेट लाइन दिल्ली के कश्मीरी गेट स्टेशन को फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेशन से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नेहरू प्लेस और बदरपुर स्टेशन के बीच सेवाओं में देरी हुई।
दिल्ली मेट्रो के ट्विटर हैंडल पर बताया गया कि सुबह 9.30 बजे के आसपास यह देरी हुई। साथ ही बताया गया कि अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रहीं। करीब आधे घंटे बाद डीएमआरसी ने ट्वीट किया कि सामान्य सेवाएं शुरू हो गई हैं।