Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

हमें फॉलो करें किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
मेरठ , मंगलवार, 31 मई 2016 (23:12 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ शहर के थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी के साथ मेडिकल स्टोर संचालक ने कथित रूप से दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपी मेडिकल संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया।
 
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी शनिवार को पड़ोस के एक मेडिकल स्टोर में दवाई लेने गई थी।

आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक विक्की ने उसे दबोच लिया और दो दिन तक बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
 
परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण करवाकर आरोपी युवक विक्की पुत्र सूरजकुमार को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फोरेंसिक जांच में पुष्टि, अखलाक के घर से मिले मीट में था गोमांस!