Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के महायज्ञ के दौरान लगी भीषण आग

Advertiesment
Telangana
नई दिल्ली। तेलंगाना मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव द्वारा किए जा रहे पांच दिवसीय महायज्ञ में आज दोपहर में उस वक्त विघ्न पड़ गया, जब अचानक यज्ञ में दी जा रही आहूति की चिंगारी शामियाने तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरा पंडाल जलने लग गया।  
 
पांच दिवसीय महायज्ञ हैदराबाद के पास अपने फार्म हाउस पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव द्वारा किया जा रहा था, जिसमें कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए, जिनमें प्रमुख थे तमिलनाडु के राज्यपाल के रोसैया और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार।
 
तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन और उनकी पत्नी विमला नरसिम्हन, कांग्रेस नेता टी सुब्बारामी रेड्डी और वरिष्ठ कांग्रेसियों समेत कई अन्य लोग भी निकटवर्ती मेडक जिले के इर्रावेल्ली गांव में इस कार्यक्रम में पहुंचे।
 
हालांकि आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी 1 बजकर 30 मिनट पर महायज्ञ में पहुंचना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे नहीं आ सके। यज्ञ के दौरान लगी भीषण आग से पूरा टैंट जल गया। हालांकि वहां मौजूद दमकल गाड़ियों ने आग पर जल्दी ही काबू पा लिया। इस  भीषण अग्निकांड में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।        
 
तेलंगाना के मेडक जिले में पांच दिवसीय महायज्ञ के दौरान पंडाल में भीषण आग लग गई। इस यज्ञ का आयोजन मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव द्वारा किया गया था। हालांकि केसीआर द्वारा आयोजित महायज्ञ के दौरान लगी आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi