Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की रैली में होंगे शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की रैली में होंगे शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

हैदराबाद , सोमवार, 27 जनवरी 2025 (10:33 IST)
Jai Bapu, Jai Bhim, Jai Samvidhaan rally: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) और उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क (Mallu Bhatti Vikramarka) सोमवार को मध्यप्रदेश के महू में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली में शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उनके शाम तक तेलंगाना लौट आने की संभावना है। टीपीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, कुछ मंत्री और कांग्रेस सांसद भी बैठक में भाग लेंगे।ALSO READ: ट्रंप की टैरिफ की धमकी के बाद कोलंबिया निर्वासित प्रवासियों को लेने पर राजी
 
पार्टी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अलावा वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी रैली को संबोधित करेंगी। इंदौर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित महू संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर का जन्मस्थान है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप की टैरिफ की धमकी के बाद कोलंबिया निर्वासित प्रवासियों को लेने पर राजी