Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तिरुपति मंदिर में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने चढ़ाया पांच करोड़ का सोना...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Telangana CM
तिरुमला , बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (10:37 IST)
तिरुमला। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को यहां भगवान वेंकटश्वेर स्वामी पर पांच करोड़ मूल्य के सोने के आभूषण चढ़ाए। इसे तेलंगाना के रूप में अलग राज्य बनाने को लेकर राव की मन्नत का हिस्सा माना जा रहा है। 
 
मुख्यमंत्री अपने परिवार के सदस्यों और कुछ मंत्रियों के साथ मंगलवार शाम यहां पहुंचे थे। उन्होंने आज सुबह वीआईपी दर्शन के दौरान भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा की।
 
दर्शन के बाद राव ने 14.20 किलोग्राम सोने का 'शालीग्राम हरम' चढ़ाया। इस 'गोल्ड नेकलेस' की कीमत करीब तीन करोड़ 70 लाख रुपए है। मुख्यमंत्री ने भगवान वेंकटश्वेर को 4.65 किलोग्राम के आभूषण भी चढ़ाए, जिनकी कीमत एक करोड़ 20 लाख रुपए है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमर सिंह बोले, सुनियोजित नाटक था सपा का संकट