Publish Date: Fri, 18 Aug 2017 (08:19 IST)
Updated Date: Fri, 18 Aug 2017 (08:21 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना की पुलिस ने गुरुवार को एक करोड़ रुपए से अधिक चलन से बाहर कर दिए गए 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट बरामद कर एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुंजागुट्टा के एक होटल में छापा मारकर मंजूला आर जोशी तथा के नागा वेंकट गौरी शंकर गुप्ता को प्रतिबंधित नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।
टास्क फोर्स के पुलिस उपायुक्त बी लिम्बा रेड्डी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोग इन नोटों को बदलने की फिराक में थे। उनके पास से 1.13 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। (वार्ता)