Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तापमान में आई गिरावट

हमें फॉलो करें झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तापमान में आई गिरावट
रांची , गुरुवार, 7 दिसंबर 2023 (14:21 IST)
झारखंड (Jharkhand) में रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से गुरुवार को भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते बताया कि मंगलवार शाम से हो रही हल्की से मध्यम बारिश (rain) के कारण राज्य के दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
 
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है, वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तथा डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।
 
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि दिन के तापमान में गिरावट अगले 24 घंटों तक जारी रह सकती है। इसके बाद यह धीरे-धीरे बढ़ सकती है, क्योंकि शुक्रवार के बाद चक्रवात का प्रभाव कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शाम से बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। खराब मौसम की वजह से रांची के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और कई सड़कों पर यातायात जाम हो गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गीदड़ों ने धोखे से शेर को मारा है, गोगामेड़ी की पत्नी शीला की राजपूतों से गुहार