Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मस्जिद में बच्चों के पढ़ने पर विवाद, 20 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें tention in Khatoli
मुजफ्फरनगर , शनिवार, 8 अक्टूबर 2016 (11:45 IST)
मुजफ्फरनगर। खतौली शहर में मस्जिद में बच्चों के पढ़ने को लेकर हुए विवाद की वजह से एक ही समुदाय के दो समूहों में संघर्ष हो गया। इसमें 20 लोग जख्मी हो गए।
 
पुलिस अधीक्षक (अपराध) प्रदीप गुप्ता ने कहा कि 22 लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
स्थानीय मस्जिद में बच्चों के पढ़ने को लेकर कुछ लोगों ने कथित तौर पर जब आपत्ति जताई तो यह घटना हो गई। संघर्ष के बाद दोनों समूहों ने पथराव किया जिसमें 20 लोग जख्मी हो गए। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में एलओसी के पास आतंकवादियों की तलाश