Publish Date: Thu, 23 May 2019 (18:48 IST)
Updated Date: Thu, 23 May 2019 (18:55 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बृहस्पतिवार को संदिग्ध आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंका, हालांकि निशाना चूक जाने की वजह से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सीआरपीएफ कर्मियों ने तुरंत हवा में कुछ गोलियां दागीं, जिससे इलाके में गहमागहमी पैदा हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने टैगोर हॉल में सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंका, लेकिन निशाना चूक जाने की वजह से यह रोड पर गिरा और फट गया।
अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ कर्मियों ने तुरंत हवा में कुछ गोलियां दागीं, जिससे इलाके में गहमागहमी पैदा हो गई और युवाओं को भागकर नजदीकी इंडोर स्टेडियम जाना पड़ा।
फाइल फोटो