Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

26 जनवरी से स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ होगा अनिवार्य

Advertiesment
हमें फॉलो करें Maharashtra
, मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (23:59 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में 26 जनवरी से सभी स्कूलों में प्रतिदिन सुबह की प्रार्थना के बाद संविधान की प्रस्तावना का पाठ अनिवार्य रूप से किया जाएगा। राज्यमंत्री वर्षा गायकवाड़ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार के एक परिपत्र में कहा गया है कि प्रस्तावना का पाठ 'संविधान की संप्रभुत्ता, सबका कल्याण' अभियान का हिस्सा है।
 
कांग्रेस विधायक और मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने यहां बताया कि छात्र संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे ताकि वे इसका महत्व जानें। सरकार का यह काफी पुराना प्रस्ताव है लेकिन हम इसे 26 जनवरी से लागू करेंगे।

इस संबंध में सरकार ने फरवरी 2013 में परिपत्र जारी किया था। उस समय राज्य में कांग्रेस-राकांपा की सरकार थी। मंत्री ने कहा कि छात्र हर रोज सुबह की प्रार्थना के बाद प्रस्तावना का पाठ करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका पादुकोण बोलीं, मैं तब मानसिक बीमारी से गुजरी