Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राम मंदिर पर चंदे को लेकर उद्धव ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना

हमें फॉलो करें राम मंदिर पर चंदे को लेकर उद्धव ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना
, बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (23:07 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को लोगों को ऐसे 'फर्जी तत्वों' के बारे में जागरूक करना चाहिए, जो भगवान राम के नाम पर पैसे एकत्र कर रहे हैं। शिवसेना प्रमुख ठाकरे मंगलवार को पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
ठाकरे के एक करीबी सहयोगी ने उन्हें उद्धृत करते हुए कहा कि शिवसेना 22 से 27 फरवरी के बीच राज्यभर के लोगों तक पहुंचने के लिए 'शिव संपर्क' अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भगवान राम के नाम पर पैसे एकत्र कर रहे हैं। शिवसेना के कार्यकर्ताओं को ऐसे फर्जी तत्वों के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए। वे अयोध्या में राम मंदिर के लिए धन संग्रह के अभियान को लेकर जाहिरा तौर पर भाजपा पर निशाना साध रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो वे शिवसेना से संपर्क करते हैं और पार्टी तथा लोगों के बीच के इस संबंध को कायम रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों को शिवसेना नीत गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताना चाहिए तथा लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को सरकार तक पहुंचाना चाहिए। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेबदुनिया की खबर का बड़ा असर, सीधी बस हादसे में ओवरलोडिंग के लिए CM शिवराज ने सीधी RTO को किया सस्पेंड, MPRDC के कई अफसरों पर भी गिरी गाज