Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कानपुर में पकड़ाया कुख्यात जलीस अंसारी उर्फ डॉक्टर बम

हमें फॉलो करें कानपुर में पकड़ाया कुख्यात जलीस अंसारी उर्फ डॉक्टर बम

अवनीश कुमार

, शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (18:52 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर से देश में 50 से भी अधिक सीरियल बम ब्लास्ट का आरोपी आतंकी डॉ. जलीस अंसारी उर्फ डॉक्टर बम को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार अजमेर जेल से डॉ. जलीस अंसारी पैरोल पर था। इसी दौरान वह मुंबई से बुधवार को फरार हो गया। उसकी फरारी की सूचना से देश में खलबली मच गई। उसे 17 दिसंबर को फिर से अजमेर जेल पहुंचना था।

जलीस की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश की पुलिस लगी हुई थी, जिसके चलते आतंकी डॉ. जलीस शुक्रवार को कानपुर से पकड़ा गया है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि जलीस अंसारी मुंबई के सीरियल धमाकों का दोषी है। वह पैरोल पर बाहर था, इसके बाद उसके परिवार के लोगों ने मुंबई में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

उसकी तलाश की जा रही थी, जिसको चलते शुक्रवार को उसे कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कानपुर की एक मस्जिद से बाहर आ रहा था। उसे लखनऊ लाया गया है। उसकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी उपलब्धि है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Cricket : राजकोट वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 300 गेंदों में 341 रनों का लक्ष्य मिला