Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 9 April 2025
webdunia

गुरुग्राम में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच विवाद में मचा बवाल, बस फूंकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें gurugram
, बुधवार, 30 मार्च 2022 (12:36 IST)
गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आईएमटी मानेसर में मंगलवार शाम जेएनएस इंस्ट्रूमेंट कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच विवाद उग्र हो जाने से बखेड़ा खड़ा हो गया। हंगामे के बीच उग्र कर्मचारियों ने कंपनी की बस को आग लगाकर फूंक दिया जिससे इलाके में अफरातरफरी मच गई।
 
जानकारी के मुताबिक मानेसर के सेक्टर-3 में स्थित जेएनएस इंस्ट्रूमेंट लिमिटेड कंपनी ने अपनी कुछ कमर्चारियों को नौकरी से निकाल दिया था। बीते महीनेभर से बर्खास्त महिला कर्मचारी कंपनी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं। इसी बीच आज दोपहर बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं को हिरासत में लिए जाने पर विवाद बढ़ गया। इस दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने जेएनएस कंपनी की बस को आग के हवाले कर दिया।(फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 अप्रैल से ये चीजें महंगी, नए वित्त वर्ष में इन बदलावों से भी बढ़ेगी परेशानी