Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Road Accident

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

भुवनेश्वर , रविवार, 4 मई 2025 (21:19 IST)
Jajpur Odisha News : ओडिशा के जाजपुर जिले में ट्रैक्टर पलट जाने से एक किशोर समेत एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार तड़के जिले के बालीचंद्रपुर थाना क्षेत्र के बहादुर नगर में उस समय हुई, जब 15 वर्षीय किशोर और उसके दादा-दादी ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने खेत से घर वापस जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
 
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार तड़के जिले के बालीचंद्रपुर थाना क्षेत्र के बहादुर नगर में उस समय हुई, जब 15 वर्षीय किशोर और उसके दादा-दादी ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने खेत से घर वापस जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे खेतों में कटी हुई फसल को इकट्ठा करने गए थे, ताकि आंधी-बारिश के दौरान उसे नष्ट होने से बचाया जा सके।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने किशोर और उसके दादा-दादी को बडाचना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बडाचना अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया, हमें रात करीब 1:30 बजे तीन शव मिले। यह एक दुर्घटना थी। बालीचंद्रपुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, हमने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र