Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

TikTok स्टार सोनाली फोगाट के साथ बहन, जीजा ने की मारपीट

हमें फॉलो करें TikTok स्टार सोनाली फोगाट के साथ बहन, जीजा ने की मारपीट
, बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (23:21 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं और TikTok स्टार सोनाली फोगाट ने अपनी बहन और जीजा पर मारपीट और धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने फोगाट (40) की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया है। फोगाट ने आरोप लगाया कि हरियाणा के फतेहाबाद में भूंथन कलां गांव में 28 अक्टूबर की शाम को यह घटना हुई।
 
फतेहाबाद के सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रह्लाद ने फोन पर बताया कि सोनाली फोगाट ने मंगलवार को पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ मुद्दों पर बहस के बाद उनकी बहन रुकेश और जीजा अमन ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया।
 
उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत पर हमने उनकी बहन और जीजा के खिलाफ सामान्य मारपीट और धमकी का एक मामला दर्ज किया है।
 
उन्होंने कहा कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले में आगे जांच की जा रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई ने सोनाली फोगाट को हराया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिर्फ 1 मिनट में जानिए देश-दुनिया की 20 बड़ी खबरें